बिलासपुर 31 अगस्त 2026।बिलासपुर भगवान लव-कुश जन्मोत्सव के अवसर पर कुशवाहा कल्याण विकास समिति, बिलासपुर छत्तीसगढ़ द्वारा रविवार को कुशवाहा सभा भवन, लिंगियाडीह में संस्कृति मंच एवं बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया,गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित कार्यक्रम में समाज की एकजुटता और विकास को लेकर संकल्प व्यक्त किया गया,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला रहे, विशिष्ट अतिथियों में नगर पालिक निगम बिलासपुर की महापौर पूजा विधानी, वार्ड पार्षद प्रीतेश सोनी, भाजपा पूर्वी मंडल बेलतरा अध्यक्ष पवन हरीओम कश्यप एवं एल्डरमैन भागीरथी साहू उपस्थित रहे,मुख्य अतिथि विधायक सुशांत शुक्ला ने भगवान लव-कुश के आदर्शों को स्मरण करते हुए समाज के सभी वर्गों से एकजुट होकर सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया, उन्होंने कहा कि संगठन, एकता और सकारात्मक सोच के साथ समाज विकास की नई ऊंचाइयों को छू सकता है।
महापौर पूजा विधानी ने संस्कृति मंच एवं बाउंड्री वॉल निर्माण को समाज के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए नगर निगम स्तर पर हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया,समिति सचिव नवल वर्मा ने भगवान लव-कुश के शौर्य, संस्कार, साहस, त्याग, मर्यादा और कर्तव्यनिष्ठा का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी जीवनगाथा समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपरा और गौरवशाली विरासत से जोड़ना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। समिति पदाधिकारियों के अनुसार संस्कृति मंच का निर्माण सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के साथ नई पीढ़ी को समाज की परंपराओं से जोड़ने के केंद्र के रूप में किया जाएगा,वहीं बाउंड्री वॉल से सभा भवन परिसर को सुरक्षित एवं व्यवस्थित स्वरूप मिलेगा,
कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश कश्यप, सचिव नवल वर्मा, कोषाध्यक्ष रविंद्र कुशवाहा, प्रभारी रमेश कश्यप, संरक्षक रामकुमार कश्यप, मोहनलाल कश्यप, संस्थापक हरिशंकर कुशवाहा, राकेश मौर्य, कमल कश्यप सहित पदाधिकारी, महिला प्रकोष्ठ की सदस्याएं, वरिष्ठजन, युवा एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे,अंत में समिति प्रभारी रमेश कश्यप ने सभी अतिथियों एवं समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त किया है।
0 Comments