Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

बिलासपुर में चाकूबाजों के हौसले बुलंद! जलेबी दुकान संचालक पर चाकू से हमला,घायल का इलाज जारी...

बिलासपुर 18 अक्टूबर 2026।न्यायधानी बिलासपुर में चाकूबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन सामने आ रही चाकूबाजी की वारदातों ने शहर की कानून-व्यवस्था और आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ओर जिले के पुलिस कप्तान असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दे रहे हैं, वहीं पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कसने का दावा कर रही है। इसके बावजूद चाकू से हमले की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगता नजर नहीं आ रहा है। ताजा मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है, जहां गाली-गलौज करने से रोकने पर एक युवक ने जलेबी दुकान संचालक पर चाकू से हमला कर दिया,मिली जानकारी के अनुसार, सिरगिट्ट थाना क्षेत्र में गुरुद्वारा और शनि मंदिर के पास भूपेंद्र मौर्य रोजाना की तरह अपनी जलेबी की दुकान लगा रहा था। इसी दौरान स्थानीय निवासी हीरा नामक युवक कथित तौर पर वहां पहुंचा और दुकान के पास अश्लील गाली-गलौज करने लगा,उस समय दुकान पर महिला ग्राहक भी मौजूद थी। भूपेंद्र ने महिला ग्राहक की मौजूदगी का हवाला देते हुए युवक को गाली-गलौज करने से मना किया,बताया जा रहा है कि इसी बात से नाराज होकर युवक ने अपने पास रखा चाकू निकाला और भूपेंद्र पर हमला कर दिया,हमले में भूपेंद्र की पसली के पास चोट आई, जिससे वह घायल हो गया,वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई,कुछ लोगों की मदद से घायल भूपेंद्र को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

लगातार वारदातों से उठ रहे सुरक्षा पर सवाल

शहर में लगातार हो रही चाकूबाजी की घटनाएं आम लोगों के बीच भय का माहौल पैदा कर रही हैं। मामूली विवाद पर चाकू निकालकर हमला करने की प्रवृत्ति चिंता का विषय बनती जा रही है। अब देखना होगा कि सिरगिट्टी क्षेत्र की इस घटना में पुलिस आरोपी को कितनी जल्दी गिरफ्तार करती है और शहर में चाकूबाजी पर अंकुश लगाने के लिए क्या ठोस कदम उठाती है।
फिलहाल, आरोपी की गिरफ्तारी और पुलिस की आगे की कार्रवाई को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

Post a Comment

0 Comments