Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

एनटीपीसी सीपत का ‘संकल्प’ 100 विद्यार्थियों को मिलेगी NEET-JEE की निःशुल्क कोचिंग...



बिलासपुर 26 अगस्त 2026।बिलासपुर शासकीय विद्यालयों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को NEET और JEE जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एनटीपीसी सीपत में बुधवार को ‘संकल्प’ निःशुल्क कोचिंग कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कलेक्टर बिलासपुर संजय अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि एसएसपी एवं डीआईजी बिलासपुर रजनेश सिंह उपस्थित रहे। एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख स्वपन कुमार मंडल भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

‘संकल्प’ के तहत शासकीय विद्यालयों के कक्षा 11वीं और 12वीं के कुल 100 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन किया गया है। दोनों कक्षाओं के लिए 50-50 विद्यार्थियों के अलग-अलग बैच बनाए गए हैं। चयनित विद्यार्थी सीपत, दर्राभाटा, जांजी, पंधी सहित आसपास के शासकीय विद्यालयों से हैं। कोचिंग सप्ताह में चार दिन होगी और प्रत्येक दिन तीन घंटे की कक्षाएं संचालित की जाएंगी। विद्यार्थियों को भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित एवं जीव विज्ञान की प्रतियोगी परीक्षा केंद्रित तैयारी कराई जाएगी,
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने एनटीपीसी की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ‘संकल्प’ शिक्षा के क्षेत्र में सामुदायिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत, लक्ष्य के प्रति समर्पण और उपलब्ध अवसर का पूरा लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया, उन्होंने कहा कि संसाधनों की सीमाओं के बावजूद प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के अवसर मिलना जरूरी है। एसएसपी एवं डीआईजी रजनेश सिंह ने इसे सराहनीय सामाजिक पहल बताते हुए कहा कि विद्यार्थियों को घर के नजदीक निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी का अवसर मिलना बड़ी सुविधा है। उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत के साथ आगे बढ़कर माता-पिता, समाज और राष्ट्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया,परियोजना प्रमुख स्वपन कुमार मंडल ने कहा कि एनटीपीसी विद्युत उत्पादन के साथ सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में भी लगातार कार्य कर रहा है। ‘संकल्प’ के माध्यम से क्षेत्र के विद्यार्थियों को डॉक्टर और इंजीनियर बनने की दिशा में बेहतर मार्गदर्शन मिलेगा, मानव संसाधन प्रमुख बी.बी. पात्रा ने बताया कि कलेक्टर के सुझाव के बाद कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई,प्रवेश परीक्षा के माध्यम से श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन किया गया है। उद्घाटन के दौरान नियुक्त फैकल्टी ने विद्यार्थियों को कोचिंग की कार्ययोजना, कक्षा संचालन और आवश्यक नियमों की जानकारी दी है।

Post a Comment

0 Comments