Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

रायपुर ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में 31 IPS अफसरों का बड़ा तबादला, पवन देव-जीपी सिंह-कल्लूरी समेत कई अधिकारियों की नई पदस्थापना...


रायपुर 24 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में पुलिस प्रशासन के स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक कुल 31 IPS अफसरों का तबादला किया गया है। इस फेरबदल में कई वरिष्ठ और चर्चित अधिकारियों के नाम शामिल हैं। तबादला सूची में पवन देव, जीपी सिंह, एसआरपी कल्लूरी और प्रदीप गुप्ता समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। लंबे समय से महत्वपूर्ण पदों पर तैनात अधिकारियों के प्रभार में बदलाव को पुलिस प्रशासन में अहम कदम माना जा रहा है।

सरकार की ओर से किए गए इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद पुलिस महकमे में भी हलचल तेज हो गई है। अधिकारियों को उनकी नई पदस्थापना के अनुसार जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि आगामी समय में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को लेकर नई रणनीति के साथ काम किया जाएगा,31 IPS अधिकारियों के तबादले के बाद प्रदेश के अलग-अलग जिलों और पुलिस मुख्यालय स्तर पर भी जिम्मेदारियों में बदलाव देखने को मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार बदलने से विभागीय कामकाज और प्रशासनिक व्यवस्था पर भी इसका असर पड़ने की संभावना है। सरकार के इस फैसले को पुलिस प्रशासन में व्यापक स्तर पर किए गए पुनर्गठन के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियों के साथ आने वाले दिनों में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के मोर्चे पर उनके प्रदर्शन पर भी नजर रहेगी,फिलहाल 31 IPS अधिकारियों के तबादले ने प्रदेश के पुलिस महकमे में हलचल बढ़ा दी है और नई पदस्थापनाओं को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

Post a Comment

0 Comments