Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

वार्ड क्रमांक 5 में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, पार्षद गायत्री साहू ने किया ध्वजारोहण...



बिलासपुर 16 अगस्त 2026।बिलासपुर 15 अगस्त नगर निगम के वार्ड क्रमांक 5 में देशभक्ति और उत्साह के वातावरण में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भगत सिंह आजाद नगर स्थित शासकीय प्राथमिक शाला परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में क्षेत्रीय पार्षद गायत्री लक्ष्मीनाथ साहू ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद उपस्थित नागरिकों, शिक्षकों और स्कूली बच्चों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया,
ध्वजारोहण के पश्चात पार्षद गायत्री लक्ष्मीनाथ साहू ने उपस्थित जनसमूह को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया,उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता अनगिनत वीरों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। आज की पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए, उन्होंने विशेष रूप से वीर भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद के साहस एवं देशभक्ति का उल्लेख करते हुए कहा कि महान क्रांतिकारियों के आदर्शों पर चलना ही देश के प्रति सच्ची सेवा है। उन्होंने कहा कि वार्ड का सर्वांगीण विकास, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए वार्डवासियों की सक्रिय सहभागिता जरूरी है।
समारोह में बच्चों में भी स्वतंत्रता दिवस को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला, तिरंगे के रंगों से सजे परिसर में बच्चों और नागरिकों ने देशभक्ति की भावना के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की, आयोजन के दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पार्षद श्रीमती गायत्री लक्ष्मीनाथ साहू सहित दुर्गा पाल, संत सर्वे, सचिन भवानी, गौरव सिंह, विकास साहू, शाला परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाएं, वार्ड के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, क्षेत्रीय निवासी एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित रहे, समारोह का समापन देशभक्ति के उत्साह और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना के साथ हुआ है।

Post a Comment

0 Comments