Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

तिफरा में स्वतंत्रता दिवस पर शान से लहराया तिरंगा, कांग्रेस पदाधिकारियों ने दिलाया लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का संकल्प...



बिलासपुर 16 अगस्त 2026।बिलासपुर तिफरा 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के गरिमामय अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा एवं मंडल कांग्रेस कमेटी तिफरा-परसदा के संयुक्त तत्वावधान में ब्लॉक मुख्यालय तिफरा में भव्य ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं,समारोह में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा के अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू एवं मंडल कांग्रेस कमेटी तिफरा-परसदा के अध्यक्ष संत सर्वे ने विधिवत राष्ट्रध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी, इसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया,इस दौरान देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया,
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा प्रदेशवासियों एवं आम जनता के नाम जारी स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन किया,संदेश के माध्यम से लोकतंत्र की मजबूती, संविधान के मूल्यों की रक्षा, आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने तथा देश और प्रदेश की प्रगति में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया गया,कार्यक्रम में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राकेश यादव, जिला महामंत्री शिव यादव, शहर महामंत्री महेश ठाकुर, पार्षद गायत्री लक्ष्मीनाथ साहू सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे,
इसके अलावा वार्ड अध्यक्ष रमाकांत साहू, गौरव सिंह, गोविन्द मानिकपुरी, एल.के. लाडिया, अशद खान, पवन कश्यप, फूलचंद लहरे, रामकुमार मनहर, नरसिंह वैष्णव, सचिन भवानी, अक्षय नवरंग, रमेश सोनी, विकास पाटकर, रमजान खान, विकास साहू, संतोष श्रीवास, कृष्णा ध्रुव, सूरज कश्यप, रुपेश साहू, सोनू यादव, बलराम वर्मा, संदीप साहू, दीपक यादव, मनोज यादव, उर्मिला साहू, लोचन यादव एवं पप्पू मानिकपुरी सहित मोर्चा-संगठनों के प्रतिनिधि, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे,समारोह देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ संपन्न हुआ।

Post a Comment

0 Comments