बिलासपुर 11 अगस्त 2026।बिलासपुर सावन के खुशनुमा माहौल में परिवर्तन – एक आशा की किरण द्वारा आयोजित सावन क्वीन कॉन्टेस्ट 2026 का भव्य आयोजन 9 अगस्त को उत्साह, उमंग और मनोरंजन के साथ संपन्न हुआ है।
आयोजक किरण पाठक एवं प्रीति ठक्कर के नेतृत्व में हुए इस आयोजन में 100 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया,कार्यक्रम में महिलाओं ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास, रचनात्मकता और पारंपरिक अंदाज से सभी का मन मोह लिया,कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को ऐसा मंच प्रदान करना रहा, जहां वे अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने के साथ-साथ एक-दूसरे के साथ खुशियां, सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास साझा कर सकें, प्रतियोगिता के दौरान महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक गेम्स, डांस और फिल्मों से जुड़ी रोचक प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई। वहीं बच्चों के लिए हिंदू देवी-देवताओं से संबंधित ज्ञानवर्धक प्रश्न-उत्तर प्रतियोगिता भी कराई गई,अतिथियों और निर्णायक मंडल की रही गरिमामयी मौजूदगी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती किरण सिंह, विशिष्ट अतिथि श्रीमती चुन्नी मौर्या, वीआईपी अतिथि श्रीमती स्मृता मिश्रा एवं श्रीमती रश्मि मित्तल उपस्थित रहीं, निर्णायक मंडल में डॉ. रश्मि जीतपूरे, रीना शाव एवं रूबी छाबड़ा ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया,कार्यक्रम को सफल बनाने में Home @ Home एवं अनूप चंद त्रिलोक चंद ज्वैलर्स का विशेष सहयोग रहा,आयोजन टीम में ममता अग्रवाल, तनु मिश्रा एवं तानी शिवहारे का महत्वपूर्ण योगदान रहा,प्रियंवदा सिंह बनीं सावन क्वीन प्रतियोगिता में सावन क्वीन का खिताब प्रियंवदा सिंह, रैनी क्वीन पायल पवार और मानसून क्वीन रिचा केसरवानी ने जीता,वहीं बेस्ट रैंप वॉक नेहा जिवनानी, बेस्ट डांस अंजू रत्नाकर, बेस्ट हेयरस्टाइल मोंटी केसरवानी और बेस्ट गेटअप प्रिया वर्मा रहीं, अंब्रेला डेकोरेशन में योगमाया कुलहरी प्रथम, सोनाली तपस्वी द्वितीय और वंदना मिश्रा तृतीय रहीं, पंक्चुअलिटी गेम में शेफाली घोष, तेजल ठक्कर, प्रियंवदा सिंह, रिंकी केसरवानी एवं पायल पवार विजेता बनीं,सरप्राइज विनर्स में बेस्ट गेटअप संगीता भदौरिया, बेस्ट एनर्जी शेफाली घोष और क्यूट फेस सीमा जीवनानी रहीं,आयोजकों किरण पाठक एवं प्रीति ठक्कर ने सभी अतिथियों, निर्णायक मंडल, प्रतिभागियों, बच्चों, सहयोगियों और आयोजन टीम का आभार व्यक्त किया,कार्यक्रम में प्रतिभा, मनोरंजन और आत्मविश्वास का संगम देखने को मिला है।
0 Comments