Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

कांग्रेसी नेता पर हमले की सुपारी देने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तारबाहर पुलिस और ACCU की संयुक्त कार्रवाई...


बिलासपुर 23 अगस्त 2026।बिलासपुर तारबाहर थाना क्षेत्र में कांग्रेस नेता श्याम कश्यप पर जानलेवा हमला कराने के मामले में पुलिस ने कथित तौर पर सुपारी देने वाले मुख्य आरोपी नवीन पटेल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों में से एक को हमला करने के लिए पैसे उपलब्ध कराए थे। मामले में इससे पहले दो आरोपियों और एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है। 

पुलिस के अनुसार, 4 जुलाई 2026 की सुबह करीब 6:45 बजे श्याम कश्यप मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। रेलवे अस्पताल के पास पहुंचने के दौरान तीन अज्ञात व्यक्ति मुंह पर कपड़ा बांधकर पहुंचे और हाथ में डंडे व नुकीली वस्तु लेकर अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे, इसके बाद आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की,घटना की शिकायत पर तारबाहर थाने में अपराध क्रमांक 221/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई,घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर एएसपी क्राइम मधुलिका सिंह, एएसपी शहर पंकज पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार तथा डीएसपी क्राइम सुदीप सरकार के मार्गदर्शन में तारबाहर पुलिस और ACCU की संयुक्त टीम गठित की गई,
जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले,तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल की पहचान की गई और संदिग्धों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई गई,इसके बाद पुलिस ने आरोपी नितिन टेकाम, साहिल सोनकर और एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा,विवेचना को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने नवीन पटेल, पिता दिव्यानंद पटेल, उम्र 38 वर्ष, निवासी मेन रोड तेलीपारा, अजीत होटल के पास, बिलासपुर को घेराबंदी कर पकड़ा,पूछताछ में पुलिस के मुताबिक नवीन ने श्याम कश्यप को जान से मारने के लिए दीपक तिवारी को पैसे उपलब्ध कराने की बात स्वीकार की। आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।
पुलिस ने आरोपी नवीन पटेल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका और घटना के पीछे के कारणों को लेकर विवेचना जारी है। कार्रवाई में तारबाहर पुलिस एवं ACCU टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Post a Comment

0 Comments