Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

“कप्तान की सख्ती बनाम ‘लाइजनर’ की लायज़निंग! सिरगिट्टी थाने की गलियों में आखिर किसका राज?”...


बिलासपुर 02 जुलाई 2026। बिलासपुर जिले में एक ओर पुलिस कप्तान अपराध पर अंकुश लगाने और पुलिस की साफ-सुथरी छवि बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए जा रहे हैं, और आम जनता का भरोसा जीतने की कवायद भी जारी है। लेकिन दूसरी ओर, सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में कुछ ऐसे किस्से चर्चा का विषय बने हुए हैं, जो इन कोशिशों पर सवाल खड़े करते नजर आते हैं।
सूत्रों की मानें तो सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का एक तथाकथित "लाइजनर" इन दिनों खूब सुर्खियों में है। चर्चा है कि उसकी अवैध नशे के कारोबारियों से इतनी मजबूत "लायज़निंग" है कि मानो संरक्षण देना ही उसकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी बन गई हो, सूत्रों के द्वारा बताया जाता है कि रूरू नामक क्षेत्र के कथित नशा कारोबारियों से लेकर शशि नामक कथित अवैध कारोबारी तक, कई लोगों को उसका खुला संरक्षण प्राप्त है। इतना ही नहीं, ग्राम पोंडी में कथित अवैध शराब बिक्री करने वालों पर भी उसकी विशेष कृपा दृष्टि होने की बातें क्षेत्र में आम चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
सूत्र यह भी बताते हैं कि यही महोदय कुछ सालों पहले चकरभाठा थाना क्षेत्र में कथित तौर पर लोहे की छड़ की हेराफेरी से जुड़े एक मामले में थाना प्रभारी की फटकार झेल चुके हैं। इसके बावजूद उनकी कार्यशैली में कोई खास बदलाव नहीं आया,चर्चा तो यहां तक है कि सिरगिट्टी थाने में यह उनकी दूसरी पारी है और आते ही उन्होंने अपराध नियंत्रण से ज्यादा "लायज़निंग" की कमान संभाल ली,यदि इन चर्चाओं पर भरोसा करें तो ऐसा लगता है कि थाना क्षेत्र में अपराधियों से ज्यादा मजबूत नेटवर्क किसी और का है। सवाल यह उठता है कि आखिर यह संरक्षण किसके भरोसे चल रहा है? क्या पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की नजर इन गतिविधियों पर पड़ेगी, या फिर यह "लायज़निंग मॉडल" यूं ही फलता-फूलता रहेगा?

Post a Comment

0 Comments