Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

ईंधन संकट के बीच पत्रकारों की परेशानी बढ़ी, प्रेस क्लब ने मीडिया कर्मियों के लिए अलग लाइन की उठाई मांग...



बिलासपुर 14 मई 2026।बिलासपुर शहर में पेट्रोल और डीजल को लेकर मचे हड़कंप के बीच अब पत्रकारों की मुश्किलें भी बढ़ने लगी हैं। पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारों और भारी भीड़ के कारण मीडिया कर्मियों को समाचार संकलन और ग्राउंड कवरेज में गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को लेकर बिलासपुर प्रेस क्लब ने गुरुवार को एसडीएम मनीष साहू को ज्ञापन सौंपकर पत्रकारों के लिए विशेष व्यवस्था किए जाने की मांग की,प्रेस क्लब अध्यक्ष अजित मिश्रा के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान में ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के चलते वैश्विक ऊर्जा संकट की स्थिति बन गई है। भविष्य में ईंधन की कमी की आशंका के कारण शहर के सभी पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ उमड़ रही है, जिससे आम लोगों के साथ-साथ पत्रकारों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन में बताया गया कि पत्रकारों का कार्य लगातार शहर के विभिन्न हिस्सों में पहुंचकर त्वरित और सटीक जानकारी जुटाना होता है। लेकिन पेट्रोल पंपों में घंटों लाइन में लगने के कारण समाचार कवरेज प्रभावित हो रहा है। कई महत्वपूर्ण घटनाओं तक मीडिया कर्मी समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे सूचना तंत्र पर असर पड़ रहा है।
प्रेस क्लब ने प्रशासन से मांग की है कि पत्रकारिता को आवश्यक सेवा मानते हुए शहर के कुछ चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर मीडिया कर्मियों के लिए अलग लाइन की व्यवस्था की जाए,साथ ही प्रेस कार्ड के आधार पर पत्रकारों को प्राथमिकता से तत्काल पेट्रोल और डीजल उपलब्ध कराने के निर्देश पेट्रोल पंप संचालकों को जारी किए जाएं,प्रतिनिधिमंडल में प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी, सहसचिव हरिकिशन गंगवानी, कार्यकारिणी सदस्य कैलाश यादव, पूर्व अध्यक्ष वैद्य तिलकराज सलूजा, वीरेंद्र गहवई, वरिष्ठ पत्रकार गणेश विश्वकर्मा, दिलीप अग्रवाल सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments