Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

एनडीपीएस एक्ट में बड़ी कार्रवाई, बिलासपुर पुलिस की सतर्कता से करोड़ों के नशा कारोबार पर प्रहार, जवानों को मिला सम्मान...



बिलासपुर 14 मई 2026।न्यायधानी बिलासपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तोरवा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वाइट पाउडर, कार, स्कूटी और मोबाइल फोन सहित लाखों रुपये का सामान जब्त किया, इस उल्लेखनीय कार्रवाई के बाद बिलासपुर पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई में शामिल पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया है।
जारी आदेश के अनुसार थाना तोरवा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए लगभग 5 लाख 38 हजार रुपये मूल्य की सामग्री जब्त की, पुलिस की इस तत्परता और सूझबूझ ने नशा कारोबारियों के मंसूबों पर बड़ा प्रहार किया है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक निलेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, टीम में सर्जेंट देवेंद्र तिवारी, प्रधान आरक्षक बलवीर सिंह, आरक्षक विवेक राय, संजीव जांगड़े, शिव जोगी, टंकेश साहू और राजेश्वर साहू शामिल रहे, सभी अधिकारियों एवं जवानों ने समन्वय और साहस का परिचय देते हुए कार्रवाई को सफल बनाया,
बिलासपुर पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश में इन सभी पुलिसकर्मियों को कुल 5000 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान करने की घोषणा की गई है। यह सम्मान न केवल जवानों के मनोबल को बढ़ाने वाला है, बल्कि जिले में अपराध और नशे के खिलाफ लगातार सक्रिय पुलिसिंग का भी प्रमाण माना जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बिलासपुर जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए हर स्तर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, पुलिस की इस कार्रवाई को आम नागरिकों ने भी सराहा है और उम्मीद जताई है कि भविष्य में भी इसी तरह अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई होती रहेगी।

Post a Comment

0 Comments