बिलासपुर 12 मई 2026।बिलासपुर जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने एक बार फिर सख्त अभियान चलाते हुए विभिन्न क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई की है। 12 मई 2026 को जिले के सीपत, मस्तूरी और बिल्हा क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में महुआ शराब एवं महुआ लहान जब्त किया गया, कार्रवाई के दौरान कई आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल दाखिल किया गया, सीपत क्षेत्र में प्रभारी तेलेस्फोर एक्का ने ग्राम बाम्हू, थाना सीपत में दबिश देकर आरोपी संजू निर्मलकर के कब्जे से करीब 20 लीटर महुआ शराब बरामद की,आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेजा गया,वहीं मस्तूरी वृत्त प्रभारी सुश्री ऐश्वर्या मिंज के नेतृत्व में लगातार तीन स्थानों पर कार्रवाई की गई,ग्राम कोकड़ी, थाना पचपेड़ी में आरोपी मोहित धनवार पिता खोलबहरा (25 वर्ष) के कब्जे से 9.5 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। इसके अलावा ग्राम देवगांव, थाना मस्तूरी में आरोपी विशाल खांडेकर पिता दिलीप खांडेकर (24 वर्ष) से 10 लीटर महुआ शराब तथा संतोषी खांडेकर पति महेश खांडेकर (32 वर्ष) के कब्जे से 8.5 लीटर महुआ शराब और 15 किलोग्राम महुआ लहान बरामद किया गया, सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय से रिमांड प्राप्त करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
इसी क्रम में बिल्हा वृत्त प्रभारी छबि पटेल ने चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम बोड़सरा में कार्रवाई करते हुए आरोपी सुरेश कुर्रे के कब्जे से 18 लीटर महुआ शराब जब्त की,आबकारी विभाग ने सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। उल्लेखनीय है कि एक दिन पूर्व आबकारी उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र शुक्ला ने ग्राम गनियारी, थाना कोटा में आरोपी दिलेश्वरी वर्मा से 20 लीटर महुआ शराब जब्त कर कार्रवाई की थी।
विभाग का कहना है कि अवैध शराब निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए जिलेभर में गश्त, मुखबिर तंत्र और छापामार कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
0 Comments