Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

बंगाल जीत पर बिलासपुर में अनोखा जश्न,सराफा अध्यक्ष कमल सोनी बने ‘झालमुड़ी वाले’, साथ ही जनता को मिला ठंडे पानी का तोहफा...



बिलासपुर 04 मई 2026।बिलासपुर पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत की खुशी बिलासपुर में एक अलग ही अंदाज़ में देखने को मिली, जब छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी खुद ‘झालमुड़ी वाले’ बनकर सड़कों पर उतर आए,उन्होंने कार्यकर्ताओं, व्यापारियों और आम नागरिकों के बीच बंगाल की मशहूर डिश झालमुड़ी बांटकर इस जीत का जश्न मनाया,इस अनोखे आयोजन ने शहरवासियों का ध्यान आकर्षित किया और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग इस जश्न का हिस्सा बन गए, कमल सोनी ने कहा कि यह जीत केवल एक राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और विकास की जीत है।

 उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व के मार्गदर्शन और स्थानीय कार्यकर्ताओं की मेहनत से यह सफलता संभव हुई है। पिछले डेढ़ महीने से बिलासपुर के कई सराफा व्यापारी और कार्यकर्ता पश्चिम बंगाल में पार्टी के समर्थन में सक्रिय रूप से जुटे हुए थे।
कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी और झालमुड़ी का स्वाद लेते हुए इस खुशी को साझा किया,माहौल पूरी तरह उत्साह और उमंग से भरा नजर आया। स्थानीय लोगों ने इस पहल को अनोखा और यादगार बताया,इसी अवसर पर सराफा एसोसिएशन ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए एक सराहनीय पहल भी की,भीषण गर्मी को देखते हुए बाजार क्षेत्र में आम लोगों के लिए वाटर कूलर का लोकार्पण किया गया,इस सुविधा का उद्घाटन एसोसिएशन के संरक्षक ब्रजमोहन सोनी द्वारा किया गया,कमल सोनी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य बाजार में आने वाले ग्राहकों, व्यापारियों और राहगीरों को शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराना है, ताकि गर्मी के मौसम में उन्हें राहत मिल सके, इस दौरान श्रीकांत पांडे, महेंद्र शाह, पंकज पारेख, छेदीलाल सराफ, अजय सराफ, जितेंद्र सोनी और सूरज सोनी सहित बड़ी संख्या में सराफा व्यापारी उपस्थित रहे,
स्थानीय नागरिकों और ग्राहकों ने इस पहल की जमकर सराहना की, उनका कहना है कि व्यस्त बाजार में अब ठंडे पानी की सुविधा मिलने से काफी राहत मिलेगी और उन्हें इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।

Post a Comment

0 Comments