Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

“भवानी ढाबा में देर रात बवाल, चाकू, डंडे और पत्थरों से हमला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार”...



बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र स्थित भवानी ढाबा में देर रात हुए मारपीट और हंगामे के मामले में सकरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू भी बरामद किया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, प्रार्थी हर्ष पटेल ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने साथी आदित्य साहू और आदित्य मुदलियार के साथ 25 मई 2026 की रात भवानी ढाबा में खाना खाने गया था। खाना खाने के बाद जब वे वहां से निकल रहे थे, तभी आरोपी सुमीत यादव ने आदित्य साहू के साथ बिना वजह गाली-गलौज शुरू कर दी,विरोध करने पर आरोपी अपने 6-7 साथियों के साथ मिलकर डंडा, पाइप और पत्थरों से हमला करने लगा। इस दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी, मारपीट के दौरान आरोपी सुमीत यादव ने प्रार्थी का मोबाइल फोन पटककर तोड़ दिया,घटना की सूचना मिलते ही सकरी पुलिस ने अपराध क्रमांक 467/2026 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चौधरी ने टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी सुमीत यादव को ओवरब्रिज के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।
पुलिस जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से लोहे का धारदार चाकू बरामद होने पर प्रकरण में आर्म्स एक्ट की धारा भी जोड़ी गई। गिरफ्तार आरोपी सुमीत यादव, निवासी अशोक नगर बहतराई, थाना सरकंडा को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
वहीं, ढाबा संचालक राजकुमार पमनानी तथा आरोपी के समर्थन में थाना पहुंचकर कार्रवाई में व्यवधान उत्पन्न करने वाले उमेश शर्मा और निशान गुप्ता के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर न्यायालय में इस्तगाशा पेश किया गया है।उक्त कार्यवाही मे निरी विजय चौधरी, सहा.उपनिरी सुरेंद्र तिवारी आर मनोज बघेल, सुखदेव मांन्द्रे,सुनील सूर्यवंशी की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही है।

Post a Comment

0 Comments