मुंगेली 20 मई 2026।मुंगेली अमित शाह की पहल पर प्रदेश में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में मुंगेली जिले को बड़ी सौगात मिली है। कलेक्ट्रेट परिसर मुंगेली में बुधवार को डायल 112 सेवा वाहनों का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में विधायक पुन्नू लाल मोहले, जिला कलेक्टर कुंदन कुमार तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने हरी झंडी दिखाकर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के लिए 07 अत्याधुनिक डायल 112 वाहनों को रवाना किया,इन वाहनों को जिले के सिटी कोतवाली मुंगेली, जरहागांव, सरगांव, फास्टरपुर, लोरमी, चिल्फी एवं लालपुर पथरिया थाना क्षेत्रों में तैनात किया गया है।
डायल 112 सेवा के माध्यम से सड़क दुर्घटना, मारपीट, विवाद, महिला सुरक्षा, आगजनी, चिकित्सा आपातकाल सहित अन्य संकट की परिस्थितियों में त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जाएगी,कार्यक्रम में बताया गया कि प्रदेशभर में कुल 400 इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल्स (ERVs) तैयार किए गए हैं। इन वाहनों में अत्याधुनिक कैमरा, डैश कैमरा, जीपीएस डिवाइस, मोबाइल डाटा टर्मिनल और स्मार्ट मोबाइल फोन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इससे पुलिस की प्रतिक्रिया समय में तेजी आएगी और आमजन को तुरंत सहायता मिल सकेगी,जिला कलेक्टर कुंदन कुमार ने कहा कि डायल 112 सेवा आम नागरिकों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी,अब पुलिस, एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी आवश्यक सेवाओं के लिए केवल एक नंबर 112 पर कॉल कर तत्काल मदद प्राप्त की जा सकेगी,
वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने कहा कि यह सेवा पुलिस और आमजन के बीच त्वरित समन्वय स्थापित करने का प्रभावी माध्यम बनेगी, कॉल प्राप्त होते ही लोकेशन ट्रैक कर संबंधित स्थान पर तुरंत सहायता पहुंचाई जाएगी, जिससे जिले की कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी,कार्यक्रम में वनमंडलाधिकारी अभिनव कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा, उप पुलिस अधीक्षक हरविन्दर सिंह एवं नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।
0 Comments