बिलासपुर 07 मई 2026।बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग ने 5 मई 2026 को रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक लेकर,कानून-व्यवस्था, लंबित प्रकरणों के निराकरण और आधुनिक पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस बैठक में बिलासपुर, मुंगेली, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़, जांजगीर-चांपा और कोरबा जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल हुए,बैठक में आईजी गर्ग ने लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए बताया कि रेंज में धारा 173(8) सीआरपीसी एवं 193(9) बीएनएसएस के कुल 752 मामले लंबित हैं। इनमें सर्वाधिक प्रकरण कोरबा और बिलासपुर जिले के हैं। उन्होंने वर्ष 2021 और उससे पुराने मामलों को आगामी दो महीनों में पूरी तरह समाप्त करने का लक्ष्य तय करने के निर्देश दिए,साथ ही फरार आरोपियों की लगातार समीक्षा कर शीघ्र चालान पेश करने को कहा,आईजी ने लूट, डकैती और अन्य गंभीर अपराधों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे मामलों में फरार आरोपियों की गतिविधियों पर सतत नजर रखी जाए और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए,बैठक में प्रक्रियात्मक सुधारों पर भी जोर दिया गया, अस्पतालों से प्राप्त एमएलसी की सूचना संबंधित थाना प्रभारी द्वारा 24 घंटे के भीतर घटना स्थल वाले थाने को देना अनिवार्य किया गया,साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा किए बिना पंचनामा और बयान जैसी प्रारंभिक जांच प्रक्रिया तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए गए,
तकनीकी पुलिसिंग को मजबूत करने के उद्देश्य से “मानस पोर्टल”, “सशक्त एप” और “अनुभव एप” के प्रभावी उपयोग पर भी चर्चा हुई। आईजी गर्ग ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता से स्वैच्छिक सकारात्मक फीडबैक प्राप्त कर पुलिस व्यवस्था को और अधिक जवाबदेह एवं प्रभावी बनाया जाए।
0 Comments