बिलासपुर 07 मई 2026।बिलासपुर चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में श्री शिशु भवन हॉस्पिटल लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। सन् 2021 से अस्पताल में एनबीईएमएस (NBEMS) द्वारा मान्यता प्राप्त डीएनबी संस्थान का सफल संचालन किया जा रहा है, जिसने कम समय में ही क्षेत्र में अपनी सशक्त पहचान बना ली है। यह अंचल का एकमात्र संस्थान है, जहां डीएनबी प्रशिक्षण की सुव्यवस्थित एवं उच्चस्तरीय सुविधा उपलब्ध है।
संस्थान की सफलता के पीछे इसके कुशल नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका है। संस्थान के डायरेक्टर डॉ. श्रीकांत गिरी अपने दूरदर्शी नेतृत्व और अनुभव से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। वहीं डॉ. पल्लवी श्रीकांत गिरी शैक्षणिक गुणवत्ता और अनुशासन को मजबूत आधार प्रदान कर रही हैं। डॉ. शालिनी शंकर विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान एवं क्लीनिकल प्रशिक्षण देने में अहम भूमिका निभा रही हैं।
संस्थान में विशेषज्ञ डॉक्टरों की अनुभवी टीम विद्यार्थियों को आधुनिक चिकित्सा शिक्षा प्रदान कर रही है। डॉ. रवि द्विवेदी, डॉ. प्रणव अंधारे, डॉ. एम. चंद्राकर, डॉ. सी.बी. देवांगन एवं डॉ. रोशन शुक्ला जैसे विशेषज्ञ चिकित्सकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
वर्तमान में संस्थान में कुल 5 सीटें स्वीकृत हैं, जिनमें 2 डीएनबी एवं 3 डिप्लोमा सीटें शामिल हैं। अब तक 6 विद्यार्थी सफलतापूर्वक उत्तीर्ण हो चुके हैं। हाल ही में डॉ. प्रतिभा अग्रवाल एवं डॉ. पवन पुनासिया की सफलता ने संस्थान की उपलब्धियों में नया अध्याय जोड़ा है।
अस्पताल में अत्याधुनिक उपकरणों, नियमित कक्षाओं, सेमिनारों एवं शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। श्री शिशु भवन हॉस्पिटल चिकित्सा शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से पूरे अंचल के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभर रहा है।
0 Comments