Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

सुशासन तिहार शिविर में कांग्रेस का विरोध, सरकार पर जनता को गुमराह करने का आरोप...

बिलासपुर  04 मई 2026।बिलासपुर छत्तीसगढ़ सरकार के निर्देश पर आयोजित ‘सुशासन तिहार’ कार्यक्रम के दौरान तिफरा में राजनीतिक माहौल गर्माता नजर आया, सोमवार को तिफरा हाई स्कूल में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस शिविर में नगर निगम बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 5, 6, 7 और 8 के नागरिकों से विभिन्न मांगों और शिकायतों के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे थे। इसी दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा ने कार्यक्रम का विरोध करते हुए राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की,विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा के अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू और स्थानीय पार्षद गायत्री लक्ष्मीनाथ साहू ने किया,कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि ‘सुशासन तिहार’ के नाम पर भाजपा सरकार केवल राजनीतिक दिखावा कर रही है और सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है। उनका कहना था कि पूर्व में भी ऐसे शिविर आयोजित किए गए, लेकिन उनमें प्राप्त आवेदनों का आज तक कोई ठोस निराकरण नहीं हुआ, जिससे जनता में असंतोष है।


 प्रदर्शनकारियों ने कहा कि क्षेत्र के लोग अब भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं और बार-बार इसी तरह के आयोजनों के जरिए जनता को भ्रमित किया जा रहा है। विरोध के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम कमिश्नर प्रकाश सर्वे को ज्ञापन सौंपा, जिसमें दस सूत्रीय मांगें रखी गईं, प्रमुख मांगों में ‘मोदी की गारंटी’ के तहत 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने, गरीबों को पट्टा वितरण, तिफरा-सिरगिट्टी-परसदा को मिलाकर नया नगर निगम गठन, महिला आरक्षण लागू करने, जाति जनगणना कराने और किसानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने जैसी बातें शामिल हैं। इस दौरान लक्ष्मीनाथ साहू ने राज्य सरकार से केंद्र को जाति जनगणना के लिए प्रस्ताव भेजने की मांग की, ताकि पिछड़ा वर्ग को उचित प्रतिनिधित्व मिल सके। वहीं पार्षद गायत्री लक्ष्मीनाथ साहू ने सितंबर 2023 में पारित ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के तहत लोकसभा सीटों पर 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को तत्काल लागू करने के लिए राज्य सरकार से पहल करने की बात कही।
कुल मिलाकर, सुशासन तिहार का यह आयोजन प्रशासनिक पहल से अधिक राजनीतिक विवाद का केंद्र बन गया, जहां जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरने का प्रयास किया गया है।

Post a Comment

0 Comments