Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

मुंगेली पुलिस की बड़ी पहल,डिजिटल, इलेक्ट्रॉनिक और डीएनए साक्ष्यों पर विशेष कार्यशाला, जांच को मिलेगा वैज्ञानिक आधार...


बिलासपुर 24 अप्रैल 2026।बिलासपुर रेंज के अंतर्गत मुंगेली जिले में अपराध अनुसंधान को और अधिक सशक्त एवं आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। 24 अप्रैल 2026 को पुलिस लाइन मुंगेली में “Digital, Electronic & DNA Evidence in Pursuit of Justice” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

 यह कार्यक्रम बिलासपुर रेंज पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग के दिशा-निर्देशन तथा एफएसएल रायपुर के संचालक सुशील द्विवेदी के सहयोग से आयोजित हुआ, कार्यशाला का संचालन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के मार्गदर्शन में किया गया,इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आधुनिक तकनीकी साक्ष्यों जैसे डिजिटल, इलेक्ट्रॉनिक और डीएनए के महत्व, उनके वैज्ञानिक तरीके से संग्रहण, संरक्षण और न्यायालय में प्रभावी प्रस्तुतीकरण के बारे में प्रशिक्षित करना था,विशेषज्ञों ने बताया कि आज के दौर में अपराधों की जांच केवल पारंपरिक तरीकों से नहीं, बल्कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अधिक सटीक और प्रभावी बनती जा रही है।

कार्यक्रम में एफएसएल रायपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विक्रांत सिंह, एफएसएल बिलासपुर की वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. स्वाति कुजुर तथा मुंगेली की वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. ज्योत्सना लकड़ा ने विस्तृत प्रशिक्षण दिया,उन्होंने बताया कि मोबाइल, लैपटॉप, सीसीटीवी फुटेज, सोशल मीडिया डेटा और डीएनए सैंपल जैसे साक्ष्य अपराधियों तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाते हैं। कार्यशाला के दौरान पुलिस अधिकारियों को साक्ष्य संकलन की सही प्रक्रिया, सीलिंग, चेन ऑफ कस्टडी बनाए रखने, ई-साक्ष्य ऐप के उपयोग तथा न्यायालय में साक्ष्य प्रस्तुत करने की व्यावहारिक जानकारी दी गई, साथ ही साइबर अपराध और तकनीकी चुनौतियों से निपटने के उपायों पर भी विस्तार से चर्चा की गई,एसएसपी भोजराम पटेल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में आधुनिक तकनीकों का अधिकतम उपयोग करें, ताकि अपराधियों के खिलाफ मजबूत साक्ष्य प्रस्तुत कर शीघ्र न्याय सुनिश्चित किया जा सके, इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा सहित जिले के कई पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments