Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

सरकंडा पुलिस की ईमानदारी मिसाल बनी,3 लाख के जेवरात से भरा भूला बैग सकुशल मालिक को लौटाया...

बिलासपुर 27 अप्रैल 2026।बिलासपुर शहर की शिवघाट क्षेत्र में सरकंडा पुलिस ने अपनी सतर्कता और ईमानदारी का परिचय देते हुए करीब 3 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी एवं कपड़ों से भरा बैग उसके असली मालिक को सुरक्षित लौटा दिया। इस सराहनीय कार्यवाही से पुलिस की छवि एक बार फिर जनता के बीच मजबूत हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 21 अप्रैल 2026 की देर रात लगभग 1:30 बजे शेख आलमगीर, जो कि झारखंड के पलामू जिले का निवासी है, अपने ससुराल बिलासपुर आया हुआ था। बस से उतरने के बाद वह अनजाने में अपना बैग शिवघाट के पास ही छोड़कर चला गया,बैग में सोने-चांदी के जेवर और कपड़े रखे हुए थे, जिनकी कुल कीमत लगभग 3 लाख रुपये बताई जा रही है।

इसी दौरान रात्रि गश्त पर निकली सरकंडा थाना पुलिस की टीम को संदिग्ध अवस्था में एक लावारिस बैग मिलने की सूचना मिली, पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बैग को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित थाना परिसर में जमा कराया और उसके वास्तविक मालिक की तलाश शुरू कीथाना प्रभारी प्रदीप आर्य के निर्देशन में पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज खंगालने के बाद बैग मालिक की पहचान शेख आलमगीर के रूप में हुई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें थाने बुलाया और बैग की पहचान करवाई,बैग में लगे ताले को खुलवाने पर अंदर रखे कीमती जेवरात और अन्य सामान सुरक्षित पाए गए, अपना खोया हुआ सामान वापस मिलने पर शेख आलमगीर ने बिलासपुर पुलिस, विशेषकर सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य और उनकी टीम का आभार व्यक्त किया,यह पूरी कार्यवाही पुलिस की सजगता, ईमानदारी और जनता के प्रति जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण है, जिससे आम लोगों का विश्वास पुलिस व्यवस्था पर और मजबूत हुआ है।

Post a Comment

0 Comments