Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

बिलासपुर में विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर बड़ा अभियान, 24 अप्रैल को मुफ्त रेबीज टीकाकरण शिविर...


बिलासपुर 24 अप्रैल 2026।बिलासपुर जिले में विश्व पशु चिकित्सा दिवस के अवसर पर पशु चिकित्सा विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण जनहित अभियान चलाया जा रहा है। 24 अप्रैल को पूरे जिले में निःशुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य पशुओं के साथ-साथ आम लोगों को भी खतरनाक बीमारी रेबीज से सुरक्षित करना है।
संयुक्त संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं, जिला बिलासपुर द्वारा जारी जानकारी के अनुसार हर वर्ष अप्रैल माह के अंतिम शनिवार को विश्व पशु चिकित्सा दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष यह दिवस 25 अप्रैल 2026 को मनाया जाएगा, जबकि एक दिन पूर्व यानी 24 अप्रैल को जिले के सभी पशु चिकित्सालयों में विशेष टीकाकरण शिविर लगाए जा रहे हैं।
इस साल की थीम “पशु चिकित्सक भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” रखी गई है, जो पशु चिकित्सकों की भूमिका को केवल पशु स्वास्थ्य तक सीमित नहीं बल्कि खाद्य सुरक्षा, सार्वजनिक स्वास्थ्य और पशु कल्याण से भी जोड़ती है। विभाग का मानना है कि जूनोटिक रोग जैसे संक्रमणों की रोकथाम में पशु चिकित्सकों की भूमिका बेहद अहम है, क्योंकि ये बीमारियां पशुओं से इंसानों में फैल सकती हैं।
विभाग द्वारा पशुपालकों से अपील की गई है कि वे अपने पालतू कुत्ते-बिल्लियों सहित अन्य पशुओं को नजदीकी पशु चिकित्सालय में ले जाकर मुफ्त टीकाकरण का लाभ उठाएं,साथ ही पशु स्वास्थ्य, टीकाकरण और देखभाल से जुड़ी आवश्यक जानकारी भी शिविरों में दीजाएगी,अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए पशु एम्बुलेंस सेवा 1962 का भी उपयोग किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाई जा सके, यह पहल न केवल पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी, बल्कि “रेबीज मुक्त समाज” के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में भी एक मजबूत कदम साबित होगी।

Post a Comment

0 Comments