Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

होलिका दहन की रात बुजुर्ग का रिक्शा जलाया, समाजसेवियों ने बढ़ाया मदद का हाथ...



विलासपुर 11 मार्च 2026।बिलासपुर होलिका दहन की रात सरकंडा क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की शर्मनाक करतूत सामने आई है, जहां कुछ अज्ञात लोगों ने एक बुजुर्ग रिक्शा चालक का रिक्शा जला दिया,घटना से पीड़ित बुजुर्ग की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया,मामले की सूचना मिलने पर सरकंडा थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बहतराई भूकंप अटल आवास निवासी समारु सिंह मरावी (65) रिक्शा चलाकर अपना जीवन यापन करते हैं। होलिका दहन की रात असामाजिक तत्वों ने उनका रिक्शा आग के हवाले कर दिया, जिससे उनका एकमात्र कमाई का साधन पूरी तरह जलकर खाक हो गया था।घटना के बाद बुजुर्ग काफी परेशान और मायूस नजर आए,घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए पीड़ित की मदद के लिए हाथ बढ़ाया, श्री हनुमान सेवा समिति एवं मित्रगण, रामसेतु चौक सरकंडा के सदस्य एम. संतोष ने पीड़ित को नया रिक्शा खरीदने के लिए 20,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की,वहीं समिति के अन्य सदस्यों और स्थानीय लोगों ने मिलकर अतिरिक्त 10,001 रुपये की राशि भी बुजुर्ग को दी,समिति के सदस्यों ने कहा कि किसी जरूरतमंद की मदद करना सबसे बड़ा धर्म है और समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर ऐसे पीड़ितों की सहायता करनी चाहिए। उन्होंने भविष्य में भी जरूरतमंदों के लिए इसी तरह सहयोग जारी रखने की बात कही,आम नागरिकों ने समिति और सहयोग करने वाले लोगों की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बताया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Post a Comment

0 Comments