Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 130 पुलिसकर्मियों का तबादला, एसएसपी रजनेश सिंह ने जारी किए आदेश...


बिलासपुर 11 मार्च 2026।बिलासपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए रजनेश सिंह ने 130 पुलिस कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के तहत जिले के विभिन्न थाना और चौकियों में पदस्थ सब इंस्पेक्टर, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक स्तर के कर्मचारियों को नई जगह पदस्थ किया गया है।
पुलिस विभाग द्वारा जारी इस सूची में कई कर्मियों को एक थाना क्षेत्र से दूसरे थाना क्षेत्र में भेजा गया है, जबकि कुछ को चौकियों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासनिक दृष्टि से यह तबादला आदेश कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया बताया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार सभी संबंधित पुलिस कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। विभागीय सूत्रों के मुताबिक आने वाले समय में पुलिसिंग को मजबूत करने के लिए इस तरह के और भी प्रशासनिक बदलाव संभव हैं।

Post a Comment

0 Comments