Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर बोदरी में बड़ी कार्रवाई, होटल शिवा इन में चल रहा अवैध हुक्का बार बंद, मैनेजर गिरफ्तार...


बिलासपुर जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस ने बोदरी स्थित होटल शिवा इन में छापेमार कार्रवाई कर लंबे समय से संचालित अवैध हुक्का बार का भंडाफोड़ किया है। यह कार्रवाई बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर सीएसपी निमितेश सिंह के नेतृत्व में चकरभाठा पुलिस द्वारा की गई है।
जानकारी के अनुसार होटल शिवा इन की चौथी मंजिल पर गुप्त रूप से हुक्का बार संचालित किया जा रहा था, बताया जा रहा है कि यह अवैध कारोबार पिछले कई वर्षों से धड़ल्ले से चल रहा था। इस पूरे संचालन के लिए होटल प्रबंधन द्वारा बाकायदा योजना बनाकर व्यवस्था की गई थी ताकि बाहरी लोगों और पुलिस की नजर से बचा जा सके,सूत्रों के मुताबिक होटल में लगी लिफ्ट केवल तीसरी मंजिल तक ही जाती थी, जबकि चौथी मंजिल तक पहुंचने के लिए सीढ़ियों का उपयोग करना पड़ता था। इसी मंजिल पर हुक्का बार संचालित किया जाता था। इसके अलावा होटल में आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों की भी व्यवस्था की गई थी, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत मिल सके,बताया जाता है कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में भी इसी होटल में अवैध रूप से बार संचालन की शिकायतें सामने आई थीं, लेकिन उस समय ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई थी।
बीती रात पुलिस टीम ने छापा मारकर होटल के मैनेजर सिद्धार्थ गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है, मौके से 12 हुक्का पॉट, कोयला, कोको जेल के 6 पैकेट, 12 स्टैंड, 12 चिलम, 12 पाइप, 12 कोल, एक हिटर, तीन प्लास्टिक डिब्बों में अलग-अलग सिगरेट तंबाकू युक्त फ्लेवर और 5 हजार रुपये नगद जब्त किए गए है। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 55 हजार रुपये आंकी गई है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे अवैध कारोबार पर भी सवाल उठने लगे हैं।

Post a Comment

0 Comments