बिलासपुर 03 मार्च 2026।बिलासपुर कानून-व्यवस्था को लेकर सक्रिय और सतर्क सरकंडा थाना पुलिस ने एक बार फिर अपनी मुस्तैदी का परिचय दिया है। भूकंप अटल आवास क्षेत्र में चलाए जा रहे आकस्मिक चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध युवक को पकड़कर संभावित वारदात टाल दी,नियमित गश्त और सघन जांच के तहत पुलिस जवान क्षेत्र में वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की बारीकी से जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक मोटरसाइकिल से आता दिखाई दिया, जिसने पुलिस को देखकर अचानक भागने की कोशिश की, युवक की संदिग्ध गतिविधि को भांपते हुए ड्यूटी पर तैनात जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा किया और कुछ ही दूरी पर घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया,पूछताछ में युवक संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके पास से एक धारदार चाकू बरामद किया गया।
सार्वजनिक स्थान पर बिना वैध कारण धारदार हथियार रखना कानूनन अपराध है। पुलिस ने तत्परता से चाकू जब्त कर युवक के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
वही सरकंडा निवासियों ने भी सरकंडा पुलिस की सक्रियता की सराहना की है। सरकंडा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए ऐसे आकस्मिक चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
0 Comments