Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

मुंगेली में IG रामगोपाल गर्ग का दौरा: अपराध नियंत्रण, सायबर टेक्नोलॉजी और सशक्त एप पर दिया खास जोर...

मुंगेली 05 फरवरी 2026।मुंगेली पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) ने मंगलवार को जिला मुंगेली का प्रवास कर पुलिस व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और तकनीकी संसाधनों की गहन समीक्षा की, प्रवास के दौरान उन्होंने थाना जरहागांव का औचक निरीक्षण कर रजिस्टरों की जांच की और थाना प्रभारी व स्टाफ को निगरानी बदमाशों की नियमित चेकिंग, रोजनामचा संधारण, परिसर की साफ-सफाई तथा सीसीटीएनएस व सायबर पोर्टल की शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक कार्यालय मुंगेली में नवनिर्मित प्रशिक्षण भवन का लोकार्पण किया गया है। वहीं संवाद सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में जिला कलेक्टर कुंदन कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल सहित जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे है। बैठक में IG ने सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर कम करने, सायबर क्राइम तकनीक के अधिक उपयोग, बीट प्रणाली को मजबूत करने और आम नागरिकों से संवाद बढ़ाने पर बल दिया।

उन्होंने सशक्त एप की उपयोगिता बताते हुए वाहन चोरी व संपत्ति संबंधी अपराधों में शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। सशक्त एप के माध्यम से जिले में पांच चोरी की मोटरसाइकिलों की बरामदगी पर मुंगेली पुलिस की सराहना की गई। साथ ही “अनुभव” क्यूआर कोड के जरिए आमजन से फीडबैक लेने और बेसिक पुलिसिंग पर फोकस करने के निर्देश दिए है।

सायबर सेल भ्रमण के दौरान IG ने NCCRP, CEIR पोर्टल की शिकायतों के त्वरित निराकरण, म्यूल बैंक खातों पर कार्रवाई और स्कूल, कॉलेजों में सायबरजागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया। अंत में सिटी कोतवाली, अपग्रेडेड कंट्रोल रूम, हाईटेक कैमरों व फिंगर प्रिंट शाखा का निरीक्षण कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

Post a Comment

0 Comments