Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

मुंगेली स्वास्थ्य विभाग में फर्जी भर्तियों का आरोप, सीएमएचओ पर गंभीर अनियमितताओं की शिकायत...

बिलासपुर। मुंगेली जिले के स्वास्थ्य विभाग में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार और फर्जी भर्तियों के गंभीर आरोप सामने आए हैं। इस संबंध में जिले के निवासी संदीप सिंह ठाकुर ने संभागायुक्त बिलासपुर और संयुक्त संचालक स्वास्थ्य को लिखित शिकायत सौंपकर तत्काल जांच और कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में वर्तमान सीएमएचओ पर पदस्थापना के बाद से विभाग को भ्रष्टाचार का अड्डा बनाने का आरोप लगाया गया है।

मुंगेली में रहने वाले संदीप सिंह ठाकुर ने अपनी शिकायत में बताया कि सीएमएचओ द्वारा बिना सक्षम अनुमति के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत दर्जनों पदों पर भर्तियां की गईं। बताया गया कि इन भर्तियों को लेकर तत्कालीन कलेक्टर कुंदन कुमार द्वारा कई बार नोटिस भी जारी किए गए, लेकिन इसके बावजूद आज तक किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे यह स्पष्ट होता है कि पूरे मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
शिकायत में यह भी बताया गया है कि वर्ष 2012–13 में मुंगेली जिले के स्वास्थ्य विभाग में नियम विरुद्ध तरीके से तीन स्वीकृत पदों के स्थान पर पांच पदों पर भर्ती कर दी गई। इनमें आरक्षण नियमों की खुलेआम अनदेखी की गई। आरोप है कि अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित एक पद को समाप्त कर ओबीसी वर्ग के उम्मीदवार को नियुक्त किया गया, जबकि दो अन्य पदों पर अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों का चयन किया गया, जो आरक्षण नियमों के विपरीत है। शिकायतकर्ता का दावा है कि इन भर्तियों में लाखों रुपये के लेन-देन की जानकारी भी सामने आई है। पूरे मामले की जांच होने की बात कही जा रही है, लेकिन अब तक न तो जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की गई है और न ही किसी प्रकार का आधिकारिक दस्तावेज उपलब्ध कराया गया है। इससे शासन को आर्थिक क्षति पहुंचने की आशंका जताई गई है। संदीप सिंह ठाकुर ने मांग की है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही वर्तमान सीएमएचओ को पद से हटाकर उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई प्रारंभ करने की मांग भी की गई है। मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

Post a Comment

0 Comments