Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

भाजपा किसान मोर्चा रेलवे मंडल की कमान आयुष मेहता को, संगठन में नई ऊर्जा का संचार...


बिलासपुर 29 जनवरी 2026।बिलासपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा संभाग प्रभारी, संभाग सहप्रभारी एवं जिला प्रभारी के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला बिलासपुर कोर ग्रुप के निर्णय के तहत भाजपा किसान मोर्चा में संगठनात्मक विस्तार किया गया है। इसी क्रम में भाजपा बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर की अनुशंसा पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश राजपूत ने किसान मोर्चा मंडल अध्यक्षों की घोषणा की है।
घोषणा के तहत आयुष मेहता को भाजपा किसान मोर्चा रेलवे मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर संगठन के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं साथियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि आयुष मेहता लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं और किसान हितों के मुद्दों पर उनकी पकड़ मजबूत रही है।
नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष आयुष मेहता ने इस अवसर पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन्हें सौंपा है, उस पर वे पूरी निष्ठा और समर्पण से खरे उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा का उद्देश्य किसानों की समस्याओं को संगठन और सरकार तक प्रभावी रूप से पहुंचाना है, ताकि किसानों को योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके।
आयुष मेहता ने यह भी कहा कि रेलवे मंडल क्षेत्र में किसानों को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और युवाओं को किसान मोर्चा से जोड़ने की दिशा में ठोस कार्य किए जाएंगे। उनकी नियुक्ति से किसान मोर्चा में नई ऊर्जा और सक्रियता आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments