बिलासपुर 29 जनवरी 2026।बिलासपुर शहर की पहचान बन चुके बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला 2026 का भव्य शुभारंभ साइंस कॉलेज मैदान में किया गया। 25 वर्षों की ऐतिहासिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए बीएनआई द्वारा आयोजित यह मेला लगातार तीसरे वर्ष आयोजित हो रहा है। मेला 29 जनवरी से 3 फरवरी तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक आमजन के लिए खुला रहेगा, जिसमें प्रवेश निःशुल्क रखा गया है।उद्घाटन समारोह में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, महापौर पूजा विधानी सहित कई जनप्रतिनिधि, उद्योगपति और सामाजिक संगठन प्रमुख उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर मेले का शुभारंभ किया।
मेला आयोजन समिति अध्यक्ष डॉ. किरणपाल सिंह चावला ने बताया कि यह आयोजन केवल व्यापार तक सीमित नहीं, बल्कि सेवा, सम्मान, नवाचार और सामाजिक जागरूकता का सशक्त मंच बनकर उभरा है। मेले में देहदान, नेत्रदान व रक्तदान के लिए पंजीयन, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सीपीआर प्रशिक्षण और रोजगार मेला आयोजित किया गया है, जिससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं।मेले के अंतर्गत बिलासपुर गॉट टैलेंट, राइजिंग वॉइस ऑफ बिलासपुर, मिस्टर-मिस बिलासपुर, स्टार्टअप आइडिएशन अवार्ड, बॉडी बिल्डिंग, हेल्दी बेबी सहित अनेक प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।इस अवसर पर देहदान-नेत्रदान करने वालों, 50 वर्ष पूर्ण कर चुके दंपत्तियों, नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित महिलाओं, अग्रणी व्यापारियों और स्टार्टअप्स को सम्मानित किया गया।अतिथियों ने मेले को आत्मनिर्भर भारत, वोकल फॉर लोकल और समावेशी विकास का सशक्त उदाहरण बताते हुए इसे बिलासपुर की सामाजिक-आर्थिक पहचान को नई दिशा देने वाला आयोजन है।
0 Comments