Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

बिलासपुर में मौत का धमाका,जेसीबी का टायर फटते ही 15 फीट हवा में उछला हेल्पर, मौके पर मौत, CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा...



बिलासपुर 20 जून 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाला हादसा सामने आया है। चकरभाठा थाना क्षेत्र के बोदरी स्थित फॉर्च्यून एलिमेंट की निर्माणाधीन कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर जेसीबी मशीन के टायर में हवा भरने के दौरान अचानक भीषण विस्फोट हो गया,धमाका इतना जबरदस्त था कि पास खड़ा 18 वर्षीय हेल्पर उमाकांत कौशिक करीब 15 फीट तक हवा में उछल गया,गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार निर्माण स्थल पर जेसीबी के पंचर टायर की मरम्मत का काम चल रहा था। टायर में हवा भरे जाने के दौरान अचानक तेज धमाके के साथ टायर फट गया,विस्फोट की आवाज से पूरा परिसर दहल उठा और कुछ क्षणों के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया,हादसे की चपेट में आए हेल्पर उमाकांत कौशिक को इतनी गंभीर चोटें आईं कि उसे संभलने का मौका तक नहीं मिला,बताया जा रहा है कि विस्फोट की तीव्रता के कारण उसका जबड़ा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, मृतक उमाकांत कौशिक सीपत क्षेत्र का निवासी था और निर्माण स्थल पर हेल्पर के रूप में कार्यरत था। हादसे में जेसीबी ऑपरेटर, मैकेनिक और एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
इस पूरे हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि टायर में हवा भरी जा रही है और अगले ही पल जोरदार धमाका होता है। धमाके के साथ हेल्पर हवा में उछलता दिखाई देता है। वीडियो सामने आने के बाद हादसे की भयावहता ने सभी को स्तब्ध कर दिया है।
घटना की सूचना मिलते ही चकरभाठा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी, पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि टायर किस कारण से फटा, क्या तकनीकी लापरवाही हुई थी और क्या निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था। इस दर्दनाक हादसे ने निर्माण स्थलों पर श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Post a Comment

0 Comments