Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

एसईसीएल के 42वें स्थापना दिवस का भव्य आगाज, 170 से अधिक पुरस्कारों से नवाजे गए उत्कृष्ट कर्मी...




बिलासपुर 24 नवंबर 2026।बिलासपुर साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के 42वें स्थापना दिवस के दो दिवसीय समारोह का मंगलवार, 24 नवंबर को कंपनी मुख्यालय बिलासपुर में भव्य शुभारंभ हुआ,समारोह में प्रख्यात प्रेरक वक्ता आनंद मुंशी ने अपने प्रेरक सत्र के माध्यम से अधिकारियों और कर्मचारियों को नवाचार, सकारात्मक सोच और निरंतर प्रयास का संदेश दिया,वहीं उत्कृष्ट कार्य और प्रदर्शन के लिए विभिन्न श्रेणियों में 170 से अधिक पुरस्कार प्रदान कर कर्मियों, खदानों, क्षेत्रों और विभागों को सम्मानित किया गया,प्रेरक सत्र में आनंद मुंशी ने दौड़ का उदाहरण देते हुए कहा कि दौड़ शुरू करना आसान है, लेकिन मंजिल तक पहुंचने के लिए निरंतर प्रयास और दृढ़ संकल्प जरूरी है। उन्होंने कर्मचारियों से रोजमर्रा के कार्यों में नए प्रयोग करने और काम को बेहतर बनाने की दिशा में पहल करने का आह्वान किया,समारोह के मुख्य अतिथि एसईसीएल के सीएमडी हरीश दुहन ने कहा कि जिस तरह सैनिक सीमा पर देश की सुरक्षा करते हैं, उसी तरह कोयला कर्मियों की जिम्मेदारी देश की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि बिजली उत्पादन के लिए निर्बाध कोयला आपूर्ति करना राष्ट्रीय दायित्व है। टीम एसईसीएल पर भरोसा जताते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक कर्मचारी अपने काम में थोड़ा अतिरिक्त प्रयास करे तो कंपनी निर्धारित उत्पादन लक्ष्य हासिल कर सकती है। उन्होंने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी है।


इस अवसर पर निदेशक मानव संसाधन बिरंचि दास, निदेशक वित्त डी. सुनील कुमार, निदेशक तकनीकी (संचालन) रमेश चंद्र महापात्र, निदेशक तकनीकी (योजना एवं परियोजना) नृपेन्द्र नाथ सहित पूर्व निदेशक, विभिन्न समितियों और कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

पुरस्कार समारोह में विशेष अभियान-6, नारी शक्ति, नवाचार, खेलकूद, युवा उपलब्धि, सर्वश्रेष्ठ विभाग और उत्कृष्ट संविदा कर्मी जैसी श्रेणियों में सम्मान दिए गए, भूमिगत खदानों में शारदा खदान प्रथम, पांडवपारा द्वितीय तथा खैरहा और विंध्या संयुक्त रूप से तृतीय रहीं, खुली खदानों में जगन्नाथपुर प्रथम, बरौद द्वितीय और अमलाई तृतीय रही,क्षेत्रीय प्रदर्शन में रायगढ़ प्रथम, भटगांव द्वितीय और बैकुंठपुर तृतीय रहा,सर्वाधिक वृद्धि के लिए कुसमुण्डा और हल्दीबाड़ी को सम्मानित किया गया है।

आज होगा मुख्य समारोह

बुधवार, 25 नवंबर को मुख्य समारोह में 15 से अधिक पूर्व सीएमडी एवं निदेशक शामिल होंगे,शाम को वसंत विहार मैदान में सांस्कृतिक संध्या आयोजित होगी, जिसमें मशहूर पॉप गायक डॉ. पलाश सेन अपने बैंड ‘यूफोरिया’ के साथ प्रस्तुति देंगे।

Post a Comment

0 Comments