Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण को मिली नई ताकत, टीपू खान बने जिला मंत्री...


बिलासपुर 31 जनवरी 2026।बिलासपुर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा संगठन को बिलासपुर ग्रामीण क्षेत्र में और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इक़बाल खान की सहमति एवं भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जयसवाल की अनुशंसा पर एहतेशाम उर्फ टीपू खान को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, बिलासपुर ग्रामीण का जिला मंत्री नियुक्त किया गया है।
इस नियुक्ति की घोषणा के बाद अल्पसंख्यक समाज एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। संगठन से जुड़े नेताओं, पदाधिकारियों और समाज के लोगों ने टीपू खान को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है। समर्थकों का कहना है कि टीपू खान लंबे समय से पार्टी के प्रति निष्ठावान रहकर सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं, जिसका परिणाम आज उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के रूप में मिला है।नवनियुक्त जिला मंत्री एहतेशाम टीपू खान ने इस अवसर पर पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया, उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है, वह उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने प्रदेश एवं जिला नेतृत्व, सभी वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और अल्पसंख्यक मोर्चा की पूरी टीम का धन्यवाद किया।टीपू खान ने यह भी कहा कि वे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, अल्पसंख्यक समाज को पार्टी की नीतियों और विचारधारा से जोड़ने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। उनकी नियुक्ति को संगठन के विस्तार और मजबूती की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments