Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

25 वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाता बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला, आत्मनिर्भरता और रोजगार का बना सशक्त मंच...


बिलासपुर 30 जनवरी 2026।बिलासपुर “जब स्थानीय व्यापार मजबूत होता है, तभी शहर और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलती है।” इसी उद्देश्य और आत्मनिर्भर भारत की सोच के साथ साइंस कॉलेज मैदान, सरकंडा में बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला 2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। 25 वर्षों की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाता यह मेला केवल खरीद-बिक्री तक सीमित नहीं, बल्कि उद्यमिता, नवाचार और रोजगार का मजबूत मंच बनकर उभरा है।बीएनआई द्वारा आयोजित यह मेला 29 जनवरी से 3 फरवरी तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक संचालित हो रहा है। निःशुल्क प्रवेश के कारण बड़ी संख्या में लोग न केवल बिलासपुर बल्कि आसपास के जिलों से भी पहुंच रहे हैं। छोटे व्यापारियों, स्टार्टअप्स, एमएसएमई और बड़े उद्योगों को एक ही छत के नीचे जोड़कर यह आयोजन स्थानीय व्यापार को नई उड़ान दे रहा है।

मेले के दूसरे दिन तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़ चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष सतीश थौरानी सहित अनेक जनप्रतिनिधि और उद्योग जगत के प्रमुख लोग उपस्थित रहे। अतिथियों ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर व्यापारियों से संवाद किया और आयोजन की सराहना की,महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर “गांधी मजबूरी नहीं, मजबूती का नाम है” विषय पर विशेष कार्यक्रम हुआ, वहीं सद्भावना मैराथन के जरिए सामाजिक एकता और स्वास्थ्य का संदेश दिया गया। मेले में घरेलू उत्पादों से लेकर जेसीबी जैसी भारी मशीनरी, ऑटोमोबाइल, शिक्षा, हेल्थकेयर और 100 से अधिक फूड स्टॉल आकर्षण का केंद्र बने हैं।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के 33 जिलों से आए 50 व्यापारियों को “छत्तीसगढ़ व्यापार रत्न” सम्मान से नवाजा गया। बीएनआई मेला स्थानीय व्यापार, रोजगार और आत्मनिर्भरता को मजबूती देने वाला सशक्त मंच साबित हो रहा है।

Post a Comment

0 Comments