Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

मुंगेली पुलिस का ‘ऑपरेशन बाज’ हिट, वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, ट्रैक्टर सहित 7 बाइक बरामद...

 मुंगेली 31 जनवरी 2026।मुंगेली पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत ट्रैक्टर सहित कुल 7 चोरी की मोटरसाइकिल और घटना में प्रयुक्त एक बाइक बरामद कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है। जप्त वाहनों की कुल कीमत लगभग 4 लाख रुपये आंकी गई है।

यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज रामगोपाल गर्ग के निर्देशन एवं मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के मार्गदर्शन में की गई है। चोरी हुए वाहनों की त्वरित जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस के ‘सशक्त एप’ का प्रभावी उपयोग किया गया, जिससे थाना लोरमी, सिटी कोतवाली मुंगेली और फास्टरपुर क्षेत्र में दर्ज प्रकरणों की कड़ियां जोड़ी जा सकीं।
मामले की शुरुआत लोरमी थाना क्षेत्र से हुई, जहां महेन्द्रा युवो 275 डीआई ट्रैक्टर चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। साइबर सेल और संबंधित थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर सूचना के आधार पर ग्राम हरदीडीह निवासी दिलेश सप्रे को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर ट्रैक्टर व मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। इसके बाद अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपियों से 1 ट्रैक्टर, 7 मोटरसाइकिल और घटना में प्रयुक्त बाइक विधिवत जप्त की। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना पुलिस को दें और घर-दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगवाएं, ताकि चोरी जैसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Post a Comment

0 Comments