बिलासपुर 31 जनवरी 2026।बिलासपुर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए जिला अध्यक्ष मुशर्रफ़ खान के नेतृत्व में नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष मखमूर ईक़बाल खान की सहमति एवं भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की अनुशंसा पर की गई।
नई कार्यकारिणी की सूची जारी होते ही मोर्चा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खासा उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला। संगठन से जुड़े लोगों का मानना है कि यह नवगठित टीम अल्पसंख्यक समाज को भाजपा की विचारधारा, योजनाओं और नीतियों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मुशर्रफ़ खान ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं है,उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती तभी संभव है जब सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर समर्पण और निष्ठा के साथ कार्य करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अल्पसंख्यक समाज तक पहुंचाने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की अपील की है,मुशर्रफ़ खान ने यह भी कहा कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा समाज के हर वर्ग के साथ संवाद स्थापित कर विश्वास का सेतु बनेगा और विकास की मुख्यधारा में सभी की सहभागिता सुनिश्चित करने का कार्य करेगा। नई कार्यकारिणी के गठन से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ग्रामीण बिलासपुर को नई ऊर्जा और दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
0 Comments