Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

‘ऑपरेशन बाज’ में साइबर सेल की धार, निरीक्षक प्रसाद सिन्हा की अगुवाई में वाहन चोर गिरोह ध्वस्त...

मुंगेली 31 जनवरी 2026।मुंगेली जिले में वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर मुंगेली पुलिस ने बड़ी और निर्णायक कार्रवाई करते हुए शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस सफलता में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक प्रसाद सिन्हा की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही, जिनके तकनीकी विश्लेषण और रणनीतिक नेतृत्व में पुलिस को यह बड़ी कामयाबी मिली है।

पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज  रामगोपाल गर्ग के निर्देशन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत साइबर सेल, थाना लोरमी, सिटी कोतवाली और फास्टरपुर की संयुक्त टीम ने 1 ट्रैक्टर, 7 चोरी की मोटरसाइकिल और घटना में प्रयुक्त 1 बाइक बरामद की,जप्त वाहनों की कुल कीमत लगभग 4 लाख रुपये आंकी गई है। मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक के खिलाफ वैधानि कार्रवाई की गई है।

निरीक्षक प्रसाद सिन्हा के नेतृत्व में साइबर सेल ने ‘सशक्त एप’ के माध्यम से चोरी हुए वाहनों की तकनीकी जानकारी जुटाई और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इसी कड़ी में ग्राम हरदीडीह निवासी एक आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखते हुए पुलिस ने उसे हिरासत में लिया, जिससे पूरे गिरोह का खुलासा हो सका। पूछताछ में आरोपियों ने ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल चोरी की कई घटनाओं को स्वीकार किया।
इस कार्रवाई से न केवल चोरी के मामलों का खुलासा हुआ, बल्कि जिले में अपराधियों के बीच पुलिस की सख्त छवि भी मजबूत हुई है। वरिष्ठ अधिकारियों ने निरीक्षक प्रसाद सिन्हा एवं उनकी टीम की प्रशंसा करते हुए इसे तकनीक और फील्ड पुलिसिंग के बेहतर समन्वय का उदाहरण बताया है,मुंगेली पुलिस ने आम नागरिकों से सतर्क रहने, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने और सीसीटीवी लगाने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments