Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला 2026: व्यापार के साथ सामाजिक सरोकारों का भव्य संगम...


बिलासपुर 01 फरवरी 2026।बिलासपुर साइंस कॉलेज मैदान, सरकंडा में आयोजित बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला 2026 ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि व्यापार केवल लाभ का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का सशक्त मंच भी हो सकता है। 29 जनवरी से 3 फरवरी तक चल रहे इस मेले में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक शहरवासियों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

शनिवार को आयोजित विशेष कार्यक्रम में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला मुख्य अतिथि रहे, जबकि संभागीय आयुक्त सुनील जैन ने अध्यक्षता की, कार्यक्रम में विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, शिक्षाविद, उद्योगपति और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे है, अतिथियों ने मेले की भव्यता, उत्कृष्ट प्रबंधन और इसके सामाजिक दृष्टिकोण की सराहना की,मेले की खास पहचान इसकी विविधता रही, जहां एक ओर व्यापारिक स्टॉल, रियल एस्टेट, लाइफस्टाइल, हॉस्पिटल और रोजगार मेला लगे, वहीं दूसरी ओर निःशुल्क स्वास्थ्य, नेत्रदान, रक्तदान शिविर और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों और परिवारों के लिए 10 से अधिक प्रकार के झूले, फूड स्टॉल और मनोरंजन के साधन आकर्षण का केंद्र बने,शनिवार को 50 वर्ष का वैवाहिक जीवन पूर्ण कर चुके 10 आदर्श दंपतियों का सम्मान समारोह मेले का विशेष आकर्षण रहा। साथ ही ग्लैमोरा और आईआईएफटी सीजन 3.0 में रैंप वॉक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं है। बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला 2026 ने व्यापार, संस्कृति, सेवा और संवेदना को एक सूत्र में पिरोते हुए शहर के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

Post a Comment

0 Comments