Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

भाजपा बिलासपुर शहर जिला आईटी सेल की घोषणा, विनय अवस्थी बने संयोजक, कृष्ण पांडेय को मिली सह-संयोजक की जिम्मेदारी...


बिलासपुर भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक मजबूती और डिजिटल माध्यमों में प्रभावी उपस्थिति को और सशक्त करने की दिशा में लगातार कदम उठा रही है। इसी क्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष  किरण सिंहदेव, भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन, भाजपा संभाग प्रभारी एवं सह-प्रभारी के निर्देश तथा भाजपा जिला बिलासपुर कोर ग्रुप के निर्णयानुसार भाजपा बिलासपुर शहर जिला आईटी सेल की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है।
भाजपा बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने संगठनात्मक नियुक्ति आदेश जारी करते हुए आईटी सेल जिला संयोजक पद की जिम्मेदारी विनय अवस्थी को सौंपी है, वहीं आईटी सेल सह-संयोजक के रूप में कृष्ण पांडेय की नियुक्ति की गई है। इन नियुक्तियों के माध्यम से पार्टी की विचारधारा, केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, संगठनात्मक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी ढंग से जनता तक पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया है।
जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने दोनों पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए अपेक्षा जताई कि वे पार्टी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करते हुए सोशल मीडिया, डिजिटल संवाद और सूचना तंत्र को और अधिक सशक्त बनाएंगे। उन्होंने कहा कि आईटी सेल आज के समय में संगठन का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो जनसंपर्क और जनसंवाद को नई दिशा देता है।
नवनियुक्त आईटी सेल जिला संयोजक विनय अवस्थी एवं सह-संयोजक कृष्ण पांडेय ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ निभाया जाएगा तथा भाजपा की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

Post a Comment

0 Comments