Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

बीएनआई व्यापार मेला बना सामाजिक सरोकार, रोजगार और नवाचार का सशक्त मंच : चरणदास महंत..

बिलासपुर 02 फरवरी 2026।बिलासपुर बीएनआई व्यापार एवं उद्योग मेले के पांचवें दिन सामाजिक सरोकार, रोजगार और नवाचार को केंद्र में रखते हुए आयोजित कार्यक्रमों ने मेले को नई पहचान दी। रोजगार मेला और शार्क टैंक कार्यक्रम इस दिन के प्रमुख आकर्षण रहे, जिनमें युवाओं, उद्यमियों और शहरवासियों की बड़ी सहभागिता देखने को मिली,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि बीएनआई द्वारा विभिन्न वर्गों को एक मंच पर जोड़ना सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि व्यापार के साथ-साथ रोजगार, नवाचार और समावेशन को समान महत्व देना समाज के प्रति आयोजकों की संवेदनशीलता को दर्शाता है। दृष्टिबाधित बच्चों को मंच देना और युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना ऐसे आयोजनों को विशेष बनाता है।

रोजगार मेले में 380 से अधिक युवाओं ने भाग लिया। 60 नियोक्ताओं से संपर्क हुआ, जिनमें 38 कंपनियों ने प्रत्यक्ष इंटरव्यू लिए और 460 से अधिक रिक्तियां उपलब्ध कराई गईं। कई युवाओं को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए बुलाया गया, जिससे मेले को उत्साहजनक प्रतिसाद मिला।शार्क टैंक कार्यक्रम में उभरते उद्यमियों को अपने बिजनेस आइडिया प्रस्तुत करने और निवेश से जुड़ने का अवसर मिला। निवेशकों की उपस्थिति ने स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा दिया।इस अवसर पर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मेले की तुलना ग्वालियर मेले से करते हुए इसे शहर की पहचान मजबूत करने वाला बताया, वहीं एसपी रजनीश सिंह ने इसे सामाजिक जागरूकता का सशक्त माध्यम बताया।मेले के अंतिम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम, संकीर्तन, भजन संध्या और सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे, जिनमें कई जनप्रतिनिधि शामिल रहे है।

Post a Comment

0 Comments