बिलासपुर 06 जनवरी 2026। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर ने खेल और फिटनेस के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। शहर में एक अत्याधुनिक, सर्व-सुविधायुक्त और इंटरनेशनल लेवल स्पोर्ट्स सेंटर का भव्य शुभारंभ छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा किया गया। यह स्पोर्ट्स सेंटर मुंगेली नाका क्षेत्र में, संजय चरण पुष्कर के पीछे स्थित कॉम्प्लेक्स में स्थापित किया गया है, जो आने वाले समय में खिलाड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण केंद्र के रूप में उभरेगा।
उद्घाटन अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि इस तरह के आधुनिक स्पोर्ट्स सेंटर युवाओं को सही दिशा, वैज्ञानिक प्रशिक्षण और बेहतर संसाधन उपलब्ध कराते हैं। इससे खिलाड़ी राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना सकेंगे। उन्होंने इसे बिलासपुर और पूरे संभाग के लिए गर्व का विषय बताया।
इस स्पोर्ट्स सेंटर की खास बात यह है कि इसे पूरी तरह अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है। जिम ओनर के अनुसार यह सिर्फ एक सामान्य जिम नहीं, बल्कि एक कम्प्लीट स्पोर्ट्स डेवलपमेंट सेंटर है। यहां फिजियोथेरेपी एवं रिहैबिलिटेशन यूनिट, आधुनिक मशीनों से लैस जिम, स्पोर्ट्स साइंस आधारित न्यूट्रिशन व डाइट प्लान, साथ ही इंजरी रिकवरी और परफॉर्मेंस सुधार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
0 Comments