बिलासपुर 08 फरवरी 2026।बिलासपुर शहर के एक स्पा सेंटर में काम करने वाली युवती के साथ गंभीर शोषण का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्पा संचालक और मैनेजर ने उसे जबरन देह व्यापार में धकेला और काम छोड़ने पर छह महीने का वेतन भी नहीं दिया। पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने स्पा संचालक और मैनेजर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।सिविल लाइन सीएसपी निमितेष सिंह ने बताया कि सरगुजा जिले की रहने वाली युवती करीब आठ महीने पहले रोजगार की तलाश में बिलासपुर आई थी,सत्यम चौक के पास स्थित आइवेरी स्पा सेंटर में उसे नौकरी दी गई, स्पा की संचालक पूजा ढकाल और मैनेजर नीरू तमांग ने युवती से यह कहकर काम कराया कि घर जाने के समय एक साथ पूरी रकम दे दी जाएगी, इस दौरान हर महीने उसे केवल जरूरत भर पैसे दिए गए और शेष वेतन अपने पास रख लिया गया था,
पीड़िता का आरोप है कि जब उसने पूरा वेतन मांगा और घर लौटने की इच्छा जताई, तो आरोपियों ने उसे जबरन देह व्यापार के लिए मजबूर किया, मजबूरी में उसने एक बार उनकी बात मानी, लेकिन इसके बावजूद उसका बकाया वेतन नहीं दिया गया, लगातार मानसिक और शारीरिक शोषण से परेशान होकर युवती ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी,
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 143(1)(2), 296, 351(3), 3(5) और अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर के अन्य स्पा सेंटरों की भी सघन जांच की जा रही है और अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0 Comments