बिलासपुर सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत जड़वापारा स्थित बकरा गली में गुरुवार देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक महिला से मिलने पहुंचे युवक पर महिला के पति और उसके साथी द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में युवक को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सीपत चौक निवासी शिबू साहू (32) गुरुवार रात करीब जड़वापारा स्थित बकरा गली में अपनी एक महिला परिचित से मिलने पहुंचा था। इसी दौरान महिला का पति पिंटू सोनी अपने मित्र संता केवट के साथ मौके पर पहुंच गया, पत्नी को किसी अन्य युवक के साथ देख पति द्वारा आपत्ति जताई गई, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई,विवाद बढ़ने पर मारपीट की स्थिति बन गई, आरोप है कि महिला के पति और उसके साथी ने युवक पर किसी भारी वस्तु से हमला कर दिया, जिससे उसे माथे, हाथ और जांघ में गंभीर चोटें आईं, घायल अवस्था में युवक सरकंडा थाने पहुंचा और मामले की शिकायत दर्ज कराई,घटना के बाद महिला और उसके पति ने भी थाने पहुंचकर युवक पर मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।सरकंडा थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
0 Comments