Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

अमलताश वेलफेयर सोसायटी में सीसी रोड निर्माण का भूमि पूजन संपन्न, जनप्रतिनिधियों व रहवासियों की गरिमामयी उपस्थिति...



बिलासपुर 18 फरवरी 2026।बिलासपुर में अमलताश वेलफेयर सोसायटी परिसर में आज दिनांक 18 फरवरी 2026 को सीसी रोड निर्माण कार्य के शुभारंभ हेतु विधिवत भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। लंबे समय से क्षेत्रवासियों द्वारा सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी, जिसके पूर्ण होने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री अजित सिंह भोगल, लक्ष्मीनारायण कश्यप और कार्तिक यादव उपस्थित रहे। सोसायटी की ओर से समिति अध्यक्ष सुदेश सिरोही, उपाध्यक्ष डॉ. अंतरा चंद्राकर, सचिव प्रतिज्ञा सिंह, सह सचिव मीना हिरानी सहित मधुबाला अग्रवाल, सरला सिंह, सरिता गुप्ता, सुनीता अग्रवाल, नेहा सलूजा, नीतू कोस्टि, अकीरा साहू, पूजा शर्मा, मोनिका तिवारी और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा डॉ. राजवीर सीखरवार, कृष्ण कुमार, गुड्डु सिंह, संजू गुप्ता, अमित हिरानी, अंकुर शर्मा सहित बड़ी संख्या में सोसायटी के सदस्य और रहवासी कार्यक्रम में शामिल हुए।
भूमि पूजन के दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और क्षेत्र के विकास के लिए सकारात्मक संकल्प लिया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सीसी रोड निर्माण से आवागमन सुगम होगा और बरसात के दिनों में होने वाली समस्याओं से राहत मिलेगी।
कार्यक्रम में उत्साह और सहयोग की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। सोसायटी के सदस्यों ने इसे सामूहिक प्रयास की सफलता बताते हुए शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण की अपेक्षा जताई।

Post a Comment

0 Comments