Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

मुगल लीजेंड्स ने रचा इतिहास: एपीजे अब्दुल कलाम ट्रॉफी पर कब्जा, फाइनल में अल हिंद लायंस 17 रन से पराजित...

 बिलासपुर 18 फरवरी 2026।बिलासपुर के मिनी स्टेडियम गांधी चौक में आयोजित Indian Muslim Premier League सीजन-2 का भव्य समापन रोमांच और उत्साह के बीच हुआ। फाइनल मुकाबले में मुगल लीजेंड्स ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अल हिंद लायंस को 17 रनों से हराकर प्रतिष्ठित एपीजे अब्दुल कलाम ट्रॉफी अपने नाम कर इतिहास रच दिया।
मुगल लीजेंड्स की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन किया और फाइनल में भी संतुलित बल्लेबाजी व कसी हुई गेंदबाजी के दम पर जीत सुनिश्चित की। विजेता टीम को ₹1,10,786 की नगद राशि प्रदान की गई, जबकि उपविजेता अल हिंद लायंस को ₹55,786 की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया।
मिनी स्टेडियम गांधी चौक में हजारों दर्शकों की मौजूदगी ने आयोजन को यादगार बना दिया। दर्शकों का उत्साह चरम पर रहा। आयोजन के दौरान Eatopia की टीम ने नि:शुल्क स्नैक्स की व्यवस्था कर मैच के रोमांच को और बढ़ा दिया।
टूर्नामेंट के 16 टीम ओनर्स ने लीग अध्यक्ष तौसीफ खान, सलमान कुरेशी, अलीम खान और आयोजन समिति के सदस्यों का गुलाब वर्षा कर सम्मान किया। यूथ एंड वेलफेयर संगठन की सक्रिय भूमिका से पूरा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
मुख्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम और भी भव्य बना। वसीम कुरैशी और राहुल मुगल की टीम ने समापन समारोह को शानदार अंदाज में संचालित किया।खेल भावना, एकता और भाईचारे का अद्भुत उदाहरण पेश करते हुए हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई समुदाय के वरिष्ठजनों ने राष्ट्रगान के साथ मैच की शुरुआत कर सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। यह आयोजन बिलासपुर में खेल और सामाजिक एकजुटता की मिसाल बन गया।

Post a Comment

0 Comments