Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

रामनवमी पर बिलासपुर से 1008 श्रद्धालुओं की अयोध्या यात्रा, 1 मार्च से शुरू होगा पंजीयन...


विलासपुर 23 फरवरी 2026।बिलासपुर रामनवमी के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से इस वर्ष 1008 रामभक्तों का भव्य जत्था प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या धाम के लिए रवाना होगा। समाजसेवी एवं यात्रा संयोजक प्रवीण झा ने ईदगाह चौक स्थित प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह निशुल्क यात्रा लगातार तीसरे वर्ष आयोजित की जा रही है और अब तक 2016 श्रद्धालु अयोध्या धाम में दर्शन कर चुके हैं।
इस वर्ष यात्रा का शुभारंभ 25 मार्च को सुबह 11 बजे पुलिस ग्राउंड, बिलासपुर से होगा। श्रद्धालुओं के लिए 25 बसें और 10 कारों की व्यवस्था की गई है। यात्रा के दौरान भोजन, सुरक्षा और अन्य सुविधाओं की विशेष व्यवस्था रहेगी। सभी यात्रियों को निर्धारित वाहनों में ही सफर करना होगा और अनुशासन का पालन अनिवार्य रहेगा।
यात्रा में शामिल होने के लिए पंजीयन 1 मार्च से प्रारंभ होगा। पंजीयन प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 10:30 बजे तक पुलिस मैदान स्थित केंद्र पर किया जाएगा। सीमित सीटों को देखते हुए पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर नाम दर्ज किए जाएंगे। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।
पंजीयन के लिए आयु सीमा 18 से 65 वर्ष निर्धारित की गई है तथा पूरी तरह स्वस्थ होना आवश्यक है। एक परिवार से अधिकतम दो लोगों को ही अनुमति दी जाएगी। पंजीयन के समय दो पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड की छायाप्रति जमा करना अनिवार्य होगा। बिना पंजीयन किसी भी श्रद्धालु को यात्रा में शामिल नहीं किया जाएगा।आयोजकों के अनुसार यह यात्रा केवल दर्शन का अवसर नहीं, बल्कि बिलासपुर की आस्था और सांस्कृतिक परंपरा को अयोध्या से जोड़ने वाला आध्यात्मिक सेतु बन चुकी है।

Post a Comment

0 Comments