Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

कोनी पुलिस की जन चौपाल,एसपी रजनेश सिंह की पहल से गांव-गांव पहुंची भरोसेमंद पुलिसिंग...


बिलासपुर 23 फरवरी 2026।बिलासपुर जिले में सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने की दिशा में पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के नेतृत्व में थाना कोनी पुलिस ने एक सराहनीय पहल की है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर ग्राम रमतला, निरतू, घुटकु और सेमरताल में चलित थाना जन चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया। इस पहल ने पुलिस और जनता के बीच विश्वास को और मजबूत किया है।

एसपी रजनेश सिंह के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना और चौकी क्षेत्रों में बीट सिस्टम का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी क्रम में कोनी थाना के बीट प्रभारियों और कर्मचारियों ने जन चौपाल लगाकर न केवल शिकायतें सुनीं, बल्कि चेतना अभियान के तहत साइबर फ्रॉड, यातायात नियमों और नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी देकर ग्रामीणों को जागरूक भी किया।

कार्यवाही के दौरान प्राप्त एक शिकायत पर धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई, तीन मामलों में प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई तथा एक जमीन संबंधी मामले में संबंधित पक्षों को न्यायालय जाने की सलाह दी गई। त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई से ग्रामीणों में संतोष का माहौल रहा।
ग्राम प्रमुखों और ग्रामीणों ने इस पहल की खुलकर सराहना करते हुए कहा कि अब वे अपनी समस्याएं बेहिचक पुलिस के सामने रख पा रहे हैं। विजिबल पुलिसिंग, अपराध पर नियंत्रण और आमजन से सीधा संवाद इन सभी प्रयासों ने स्पष्ट कर दिया है कि एसपी रजनेश सिंह के नेतृत्व में बिलासपुर पुलिस संवेदनशील, सक्रिय और जवाबदेह पुलिसिंग का उदाहरण पेश कर रही है।

Post a Comment

0 Comments