बिलासपुर 31 दिसंबर 2025। बिलासपुर नववर्ष के स्वागत को लेकर शहर के अधिकांश होटलों में आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए गए, लेकिन सरकंडा स्थित होटल ग्रैंड गुलमोहर का न्यू ईयर इवेंट अब विवादों में घिरता नजर आ रहा है। लाइव म्यूजिक नाइट के नाम पर आम नागरिकों से कथित तौर पर भारी भरकम राशि वसूले जाने और बदले में बुनियादी सुविधाएं तक न दिए जाने के आरोप सामने आए हैं।
जानकारों के अनुसार होटल प्रबंधन ने कपल एंट्री और पास के नाम पर लोगों से मोटी रकम वसूली, लेकिन कार्यक्रम स्थल पर बैठने तक की समुचित व्यवस्था नहीं की गई। कई लोगों ने बताया कि पास लेने के बाद भी उन्हें खड़े होकर कार्यक्रम देखने को मजबूर होना पड़ा। वहीं, जब इस अव्यवस्था की शिकायत होटल मैनेजर से की गई तो जवाब मिला कि “टेबल बड़े नेताओं के लिए रिजर्व हैं।”
इस बयान के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। यदि अधिकांश टेबल पहले से वीआईपी और नेताओं के लिए आरक्षित थीं, तो फिर आम लोगों के लिए इवेंट आयोजित करने और उनसे महंगे पास बेचने का औचित्य क्या था? क्या आम नागरिकों को केवल भीड़ बढ़ाने और मुनाफा कमाने का जरिया बनाया गया?
लोगों का कहना है कि ऐसे आयोजनों में बार-बार जनता को ठगा जा रहा है, लेकिन उत्सव के नाम पर लोग चुपचाप सब सह लेते हैं। अब सवाल यह है कि प्रशासन और जिम्मेदार विभाग इस तरह की कथित लूट पर कब कार्रवाई करेंगे, और कब तक नए साल जैसे अवसरों पर आम लोग होटलों के झांसे में आकर बेवकूफ बनते रहेंगे।
यह मामला न केवल होटल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है, बल्कि शहर में इवेंट मैनेजमेंट और उपभोक्ता अधिकारों की निगरानी व्यवस्था की भी पोल खोलता है।
1 Comments
शराबखोर और भिखमंगा अप्पू शुक्ला बेईमान
ReplyDelete