Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

कुंबली इलेवन पाटन ने श्याम इलेवन को हराकर अगले दौर में बनाई जगह...

बिलासपुर 30 दिसंबर 2025।बिलासपुर स्वर्गीय ऊषा देवी भंडारी की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता बिलासपुर जिला खेल परिसर मैदान में पूरे रोमांच के साथ जारी है। प्रतियोगिता का दूसरा मुकाबला कुंबली इलेवन पाटन और श्याम इलेवन के बीच खेला गया, जिसमें कुंबली इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 63 रनों से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया।मैच के मुख्य अतिथि सिम्स के डीन डॉ. रामणेश मूर्ति एवं उनकी धर्मपत्नी मूर्ति, अतिरिक्त महाधिवक्ता आशीष शुक्ला, डॉ. प्रदीप शुक्ला, डॉ. मनोज राय और डॉ. विनोद तिवारी रहे। अतिथियों ने टॉस कराकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और मुकाबले की शुरुआत कराई।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कुंबली इलेवन पाटन ने निर्धारित 10 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाए। टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज जीतू ने 33 गेंदों में 53 रनों की आतिशी अर्धशतकीय पारी खेली। श्याम इलेवन की ओर से राहुल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्याम इलेवन की टीम 10 ओवर में 8 विकेट खोकर मात्र 61 रन ही बना सकी। श्याम इलेवन के लिए लव ने सर्वाधिक 17 रन बनाए, जबकि कुंबली इलेवन के गेंदबाज शीतल और राजा ने 3-3 विकेट अर्जित किए। जीतू को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
आयोजन समिति के प्रमुख ईशान भंडारी ने बताया कि यह प्रतियोगिता वे पिछले 13 वर्षों से अपनी स्वर्गीय माता की स्मृति में आयोजित कर रहे हैं। इस वर्ष विजेता टीम को 11,11,111 रुपये एवं आकर्षक ट्रॉफी दी जाएगी। साथ ही उपविजेता, मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बॉलर, बेस्ट बैट्समैन और बेस्ट फील्डर सहित कई आकर्षक पुरस्कार भी रखे गए हैं। दर्शकों के लिए लाइव स्क्रीन, यूट्यूब लाइव प्रसारण, थर्ड अंपायर और भव्य आतिशबाजी की व्यवस्था की गई है, जिससे खेल प्रेमियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव मिल रहा है।

Post a Comment

0 Comments