Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, मेराज खान बने दुर्ग संभाग प्रभारी...


बिलासपुर 29 दिसम्बर 2025।बिलासपुर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने संगठन को मजबूती देने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए जिला एवं संभाग स्तरीय संगठनात्मक प्रभारियों की सूची जारी की है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नेताम के अधोहस्ताक्षर से जारी इस सूची में प्रदेश के 23 जिलों के साथ एक संभाग के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। संगठन सूत्रों के अनुसार यह सूची संगठनात्मक सक्रियता और निरंतर कार्य करने वाले नेताओं को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, जबकि लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों से दूर रहने वालों को प्राथमिकता नहीं दी गई।
इसी क्रम में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष शिबली मेराज खान को दुर्ग संभाग का प्रभारी नियुक्त किया गया है। मेराज खान युवा कांग्रेस और एनएसयूआई की सक्रिय राजनीति से जुड़े रहे हैं और संगठनात्मक अनुभव के कारण उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन ने उन पर विश्वास जताते हुए दुर्ग संभाग में रिक्त पदों को योग्य और सक्रिय कार्यकर्ताओं के माध्यम से भरने की जिम्मेदारी भी उन्हें दी है।
नव नियुक्ति के बाद संगठन ने स्पष्ट किया है कि आने वाले समय में मनरेगा को बचाने, पंचायतों को सशक्त करने और पंचायत सम्मेलनों के माध्यम से केंद्र की मोदी सरकार की कथित विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर अभियान चलाया जाएगा। संगठन का मानना है कि पंचायत स्तर पर मजबूती ही लोकतंत्र की जड़ को मजबूत करेगी।
मेराज खान की नियुक्ति को दुर्ग संभाग में संगठन के लिए नई ऊर्जा और दिशा देने वाला कदम माना जा रहा है, जिससे आगामी समय में पंचायती राज संगठन की गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद  है।

Post a Comment

0 Comments