Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

स्व. ऊषा देवी भंडारी स्मृति विनीत कप का भव्य शुभारंभ, आतिशबाजी और रोमांचक मुकाबले ने रचा इतिहास...


बिलासपुर 29 दिसम्बर 2025।बिलासपुर स्वर्गीय ऊषा देवी भंडारी की स्मृति में आयोजित 13वें अखिल भारतीय रात्रिकालीन लाइट टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट विनीत कप का रविवार को जिला खेल परिसर में भव्य शुभारंभ हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारियों, शानदार आतिशबाजी और आधुनिक सुविधाओं से सजे उद्घाटन समारोह ने दर्शकों का मन मोह लिया है।उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने की,विशिष्ट अतिथियों में नगर निगम महापौर पूजा विधानी, सभापति विनोद सोनी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर सहित अनेक जनप्रतिनिधि शामिल हुए। अतिथियों ने स्व. ऊषा देवी भंडारी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलन किया एवं इनामी ट्रॉफी का अनावरण किया।
मुख्य अतिथि अमर अग्रवाल ने कहा कि विनीत कप ने बिलासपुर को राष्ट्रीय पहचान दिलाई है और देशभर से टीमें यहां आकर प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। विधायक सुशांत शुक्ला ने इसे अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताते हुए आयोजन समिति की सराहना की है।उद्घाटन मैच शौर्य फाइटर्स और वायसीसी बिलासपुर के बीच खेला गया, जिसमें शौर्य फाइटर्स ने 39 रनों से जीत दर्ज की। अंकुर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
आयोजन प्रमुख ईशान भंडारी ने बताया कि विजेता टीम को 11,11,111 रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी, जो देश में सबसे अधिक है। लाइव स्क्रीन, यूट्यूब प्रसारण, थर्ड अंपायर और आतिशबाजी जैसी व्यवस्थाओं ने टूर्नामेंट को अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव प्रदान किया।

Post a Comment

0 Comments